संतकबीरनगर। संतकबीरनगर में तैनात कुल 03 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हुए, जिनमें 1- उपनिरीक्षक महफुजुर्रहमान, 2- उपनिरीक्षक वीरेन्द्र कुमार यादव, 3- उपनिरीक्षक रमेशचन्द्र श्रीवास्तव अपनी-अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए ।

इस अवसर पर पुलिस कार्यायल संतकबीरनगर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया । क्षेत्राधिकारी राजीव कुमार यादव द्वारा उपरोक्त सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अंग वस्त्र देकर व माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया तथा प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके सुखमय जीवन व उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई, तत्पश्चात सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को सम्मानपूर्वक सरकारी वाहनों में बैठाकर विदा किया गया । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा, रीडर एसपी श्री रवीन्द्र कुमार सिंह, प्रभारी क्राइम ब्रांच श्री उदय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी / कर्मचारीगण व सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे ।



More Stories
ईद के पावन अवसर पर सभी को दिली मुबारकबाद
डीसीएम-कार की भिड़ंत में कुशीनगर के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी