बहराइच । जिले में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगे हुए हैं। इसी बीच बुधवार को मटेरा की सपा विधायक मारिया अली शाह जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव और अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची।मटेरा की सपा विधायक बुधवार को जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एमएलसी चुनाव में निष्पक्ष मतदान की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों को परेशान कर रही है। जिले में एमएलसी चुनाव के लिए भाजपा और सपा प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगे हुए हैं। इसी बीच बुधवार को मटेरा की सपा विधायक मारिया अली शाह जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव और अन्य पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पहुंची। विधायक ने जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र से मुलाकात कर एमएलसी चुनाव में सत्ता पक्ष के लिए मतदान करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने की बात कही।उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के लोग ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के ऊपर एक पक्ष को वोट डालने के लिए धमकी दे रहे हैं। सपा ने हरदी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद सपा का प्रतिनिधिमंडल पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के कार्यालय पहुंचा। यहां पर जिले भर की पुलिस द्वारा की जा रही ज्यादती का उल्लेख किया। इस दौरान जफर उल्ला खां बंटी, अर्जुन गुप्ता समेत अन्य मौजूद रहे
सपा विधायक ने डीएम और एसपी से मुलाकात कर निष्पक्ष चुनाव के लिए उठाई आवाज



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश