राकेश कुमार मिश्र संवाददाता
कानपुर देहात। शिवली मेंथा 27 मार्च 2022 ठाकुर संगठन को मजबूत करने तथा क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त कर उनके निदान करने के उद्देश्य की पूर्ति हेतु आज दिनांक 28 मार्च 2022 को ठाकुर महासभा से संबंधित अनेक पदाधिकारियों द्वारा क्षेत्र के अनेक गांवों में अलग-अलग बैठक के करके अपने अपने विचार प्रस्तुत किए गए । आगामी होने वाले विधान परिषद के चुनावों के संदर्भ में संगठन से संबंधित कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया गया। आगरा से आये जितेंद्र सिंह सिकरवार जो महासभा के राष्ट्रीय प्रचारक हैं, ने अपने विचार प्रस्तुत किए। संगठन से जुड़े शैलेंद्र सिंह चंदेल राष्टीय सचिव कौशल सिंह चौहान प्रदेश ,उपाध्यक्ष बुंदेलखंड , रणजीत सिंह सेंगर मंडल अध्यक्ष, नरेंद्र सिंह चौहान जिला अध्यक्ष जालौन नेभी संगठन को मजबूत व संगठित होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसी इसी क्रम में अन्य लोग जिनमें प्रमुखता संदीप सिंह, धीर सिंह राजावत, गौरव सिंह चौहान ,कौशलेंद्र सिंह बघेल, राम प्रकाश सिंह, कुलदीप तोमर जितेंद्र सिंह गौर, योगेश सिंह, मुक्की सेंगर अजय सिंह चन्देल गम्भीर सिंह सेंगर भुनेश प्रताप सिंह परमार उदय सिंह चन्देल कौशलेंद्र भदौरिया तथा धीरेंद्र सिंह ने भी संगठन के परिपेक्ष में अपने विचार रखे । एक टकटोली रामपुर से होकर सुघर देवा एवं गजनिवादा आदि गांवों में भी ठाकुर महासभा की बैठक संपादित की गई



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश