मामला कुशीनगर जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा बगलहा का
कुशीनगर । जनपद के थाना नेबुआ नौरंगिया के अंतर्गत ग्राम सभा बगलहा निवासिनी है खैतुन नेशा पत्नी सैयद अली तथा परिवारजनों ने अपना बयान देते हुए बताया कि दिनांक 23 -03 2022 को सुबह 8:00 से 9:00 बजे के लगभग मेरा तीसरे नंबर का लड़का तबरेज पुत्र सैयद अली जिसका उम्र 14 वर्ष रंग गोरा तथा कद 4 फुट 6 इंच है हमने स्कूल पढ़ने के लिए भेजा कुछ देर बाद जब हम घर से बाहर आई तो बच्चे का बैग घर से कुछ दूरी पर फेंका हुआ मिला कुछ समय बाद तक लड़का घर पर न आने पर हम लोगों ने स्कूल में तथा गांव के आसपास पता किया लेकिन कहीं पता नहीं चला 2 दिनों तक हम लोगों ने अपने रिश्तेदारों के वहां भी पता किया लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया है तब हम लोगों ने मजबूर होकर थाना नेबुआ नौरंगिया में 25-03 2022 को गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराया गया है पुलिस जांच कर रही है खबर लिखे जाने तक बच्चे का पता नहीं चल पाया है.



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश