रिपोर्ट-श्याम सुंदर पासवान
महराजगंज। जिलाधिकारी महराजगंज सत्येन्द्र कुमार झा ने बर्षात के मौसम में सम्भावित बाढ़ नियंत्रण करने हेतु पूर्व में रोहिन नदी पर बने चेहरी बन्धे का निरीक्षण कर स्थिति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने नदी पर बाढ़ प्वाइंट पर किये गये मरम्मत कार्य /स्पेयर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने सिचांई अभियन्ता से अन्य जगहों पर कराये गये कार्यो की जानकारी लेते हुए निर्देश दिया कि बाढ़ के समय रिसाव वाले स्थानों का स्थलीय निरीक्षण कर उसकी मरम्मत करा लिया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति से बचा जाए जिसमे कि समय से कार्य नही होने के कारण परेशानी बढ जाय। उन्होंने यह भी कहा कि बाढ प्वाइटों पर स्पेयर अवश्य बनाये जायें, जिससे आने वाले समय में सम्भावित बाढ से बचाव किया जा सके। इस अवसर पर सिचांई अभियन्ता द्वितीय राजीव कपिल भी मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।