रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
महराजगंज । देर रात जनपद में हत्या की सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जिले में बीजेपी नेता और महराजगंज नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल के भांजे की सोमवार देर रात हत्या कर दी गई जिससे पूरे नगर में हड़कंप मच गया। सदर कोतवाली क्षेत्र के चिउरहा मोहल्ले में नगर पालिका महराजगंज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के भांजे गौरव जायसवाल की हत्या अज्ञात बदमाशों ने कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आसपास के लोगों के समक्ष पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कहा है कि हत्या के पीछे कोई बड़ी सोची समझी साजिश की बात सामने आई है। मामले की जांच हो रही है, जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।मिली
जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के भांजे गौरव जायसवाल सोमवार देर रात चिउरहा मोहल्ले में गए थे। वहां शराब की दुकान के सामने पहले से मौजूद कुछ लोगों से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि गौरव जायसवाल को मनबढ़ युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगने के बाद गौरव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।
हत्या होने की सूचना से घटनास्थल के आसपास की दुकानें बंद हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर शराब की बोतलें बरामद की हैं। गौरव भाजयुमो के जिला कार्यसमिति का सदस्य भी बताया जा रहा है। हत्या की घटना से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक उक्त हत्याकांड का अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है।महराजगंज पुलिस कुछ भी कहने से परहेज कर रही है।
More Stories
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।
पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित