मोदी अतिथि भवन में हुआ कार्यक्रम। विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल रहे मुख्य अतिथि।
मिहीनपुरवा/बहराइच- मिहींपुरवा कस्बे स्थित मोदी अतिथि भवन में मारवाड़ी युवा मंच की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वलहा विधायक प्रतिनिधि आलोक जिंदल रहे।रविवार को आयोजित श्री श्यामबिहारी मोदी अतिथि भवन में होली मिलन समारोह में बच्चों एवं महिलाओं की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक मंडल की भूमिका में सुधा अग्रवाल, किरन अग्रवाल, सरिता मित्तल रही। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरुस्कृत किया गया तथा उपस्थित लोगो हेतु जलपान एवं भोजन की व्यवस्था भी की गयी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मारवाड़ी युवा मंच के मिहीनपुरवा शाखा के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, महिला अध्यक्ष आकांक्षा भीमराजका, कोषाध्यक्ष पुरुष वरुण शर्मा, महिला कोषाध्यक्ष बृन्दा शर्मा , महिला महामंत्री कीर्ति टेकडीवाल इनके अलावा सहयोगी विवेक गोयल शुभम महेश्वरी विकास अग्रवाल अनूप मोदी राजेश गोयल अमित मित्तल वरुण मित्तल गर्वित अग्रवाल दीपक शर्मा शुभम हिसारिया सौरभ टेकडीवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश