मिहीपुरवा,बहराइच । पुलिस अधीक्षक महोदय बहराइच द्वारा शराब निष्कर्षण एवं बिक्री के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियो की रोकथाम जुर्म जरायम को रोकने हेतु थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिनांक 20.03.22 को समय 1.30 बजे थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिर्जा तलिया तिराहे के पास से अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र भांसु नि0 पृथ्वीपुरवा दा0 झाला थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को मय एक पिपिया में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर समय चार बजे थाना क्षेत्र अन्तर्गत अहिरन पैरुआ तिराहे के पास से अभियुक्त केशवराम पुत्र गया प्रसाद नि0 कंचनपुर पैरुआ थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को मय एक पिपिया में 20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर मुकदमा पंजीकृत किया गया गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमकांस्टेबल मनोज चौधरी,विपुल तिवारी,अमित पाण्डेय, तपेन्द्र साहनी शामिल रहे
20-20 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो नफर अभियुक्त गिरफ्तार



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।