बाराबंकी । पुलिस विभाग व वन विभाग की सांठगाठ के चलते तहसील रामसनेहीघाट वन क्षेत्र में खुलेआम वन माफिया द्वारा फूले फले प्रतिबंधित आम नीम महुवा कटहल के पेड़ों पर आरा चलाया जा रहा है। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र अंतर्गत भेदुवा ब्रम्हान व. रजई का पुरवा के पास नहर पर सरकारी पेड़ चोरी से काट कर फरार होने मे सफल रहा। वन माफिया द्वारा जिम्मेदारों कि मिली भगत से फले फूले आम नीम महुवा कटहल आरा चलाया जा रहा है। लेकिन शिकायत के बावजूद भी विभागीय जिम्मेदार अधिकारियों के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही हैं।जिससे वन माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। फलदार वृक्षों का सफाया करने में जरा भी गुरेज नहीं कर रहे हैं। इस संबंध में हमारे संवाददाता ने जब वन रेन्जर से पूछा तो रेंजर मोहित श्रीवास्तव का कहना है कि बिना परमिट के पेड़ नहीं काटे जाते हैं।यदि परमिट जारी नहीं है तो कार्यवाही की जाएगी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है केवल जबानी जमा खर्च किया जाता है। जानकारों की मानें तो फूले फले पेड़ों की परमिट जारी नहीं किया जा सकता है यदि ऐसा है तो उसे विभाग का संरक्षण प्राप्त होगा।
अवैध कटान जारी पर्यावरण संरक्षण की उड़ी धज्जियां जिम्मेदार मौन



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।