सुजौली बहराइच
मोतीपुर तहसील अंतर्गत सुजौली थाना क्षेत्र के ग्राम सभा का चहलवा के मजरा मोरहवा निवासी लाजो पुत्री मनोहर उम्र लगभग 19 वर्ष सुबह नदी के किनारे शौच के लिए गई थी अचानक पैर फिसलने के पश्चात युवती लाजो नदी में डूब गई काफी देर तक घर न पहुंचने पर युवती के परिजनों के द्वारा युक्ति की तलाश चालू की गई इस दौरान नदी किनारे तलाश के दौरान कुछ लोगों ने किसी युवती के नदी में डूबने की बात कही जिसके पश्चात युवती के परिवार जनों में हाहाकार मच गया मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चहलवा प्रीतम निषाद ने बताया कि युवती सोच के लिए गई थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से नदी में डूब गई घटना की सूचना थाना सुजौली को दे दी गई है और राजस्व विभाग को भी सूचित किया गया है इस दौरान घटनास्थल पर भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य प्रमोद आर्या, बलराम सिंह ,भूपेंद्र सिंह के साथ काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश