रिपोर्ट- धर्मेंद्र कुशवाहा
कुशीनगर । जनपद के नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नौरंगिया नौका टोला कोटवा मोड़ पर बृहस्पतिवार की रात्रि 10:00 बजे कप्तानगंज – नौरंगिया मार्ग पर शराब के नशे में धुत बाइक चालक ने मारा ठोकर मारने से नौका टोला निवासी 32 वर्षीय मनु कुशवाहा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई,और बाइक सवार वीरभान सिरसिया निवासी सुनील भारती गंभीर रूप से घायल घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया और मृतक मनु कुशवाहा के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया वहां पर मौजूद दुकानदारों के द्वारा बताया जा रहा है।कि शराब के नशे में धुत बाइक चालक तेज रफ्तार से कोटवा के तरफ से आ रहा था। और मनु कुशवाहा पैदल अपने घर जा रहे थे। बाइक चालक ने मारा ठोकर तो मनु कुशवाहा कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई ।और सूचना मिलने पर नेबुआ नौरंगिया थाने की पुलिस ने घटनस्थल पर पहुंच कर घायलों को कोटवा में स्थित सीएचसी पर भेजा परंतु गंभीर रूप से घायल होने के कारण जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहा पर इलाज जारी रहा।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश