कुशीनगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तरफ से शुक्रवार को नगर के मेन रोड स्थित एक प्रतिष्ठान पर स्वागत समारोह का आयोजन होगा। इसमें नवनिर्वाचित भाजपा के विधायक पडरौना मनीष जायसवाल मंटू का बुके देकर भव्य स्वागत किया गया।इसके बाद व्यापारियों ने नवनिर्वाचित विधायक मनीष जायसवाल को अंग वस्त्र से सम्मानित कर मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री और जिला अध्यक्ष सचिन चौरसिया ने बताया उद्योग व्यापार मंडल के चुनाव में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल के निर्देश पर पूरे प्रदेश में व्यापारियों ने भाजपा का समर्थन दिया था। इसमें जनपद में व्यापारियों ने भी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए सक्रिय रुप से भूमिका निभाई थी।व्यापारियों के स्वागत से गदगद भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक मनीष जायसवाल ने व्यापारियों के मान सम्मान सुरक्षा का भरोसा दिलाया। कहा कि वे हमेशा व्यापारियों के साथ खड़े हैं और रहेंगे व्यापारी हित कि कोई भी उत्पीड़न नहीं होगा उसके मान सम्मान में हमेशा वे खड़े रहेंगे।इस दौरान जिला महामंत्री आशीष खेतान,युवा जिला अध्यक्ष विपिन जायसवाल,नगर अध्यक्ष स्वर्णकार जिला कोषाध्यक्ष अनुराग खैतान,जिला मंत्री विनम्र कसौधन,संगठन मंत्री अभय अग्रवाल,राजा दिनेश सिंह, राजन रौनियार,रितिक अग्रवाल, ईश्वर चंद्र कसौधन,सतीश जिंदल, धर्मेंद्र चौरसिया,बिट्टू सोनी, सुशील चंद्र रुंगटा आदी मौजुद रहे।
नवनिर्वाचित भाजपा विधायक मनीष जायसवाल का अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की टीम ने किया भव्य स्वागत



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश