रिपोर्ट-औरंगजेब शेख
घुघुली-महराजगंज।जनपद के सभी पांच विधानसभा सीटों मे से चार सीटों पर भाजपा ने की प्रचंड जीत तो कार्यकर्ताओं ने बुल्डोजर पर चढ़ मनाई खुशियां मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 10/03/ 2022 दिन गुरुवार को जनपद महराजगंज में विधानसभा की चार सीटों पर जीत हासिल करने की खुशी में सैकड़ों युवाओं के दिलों की धड़कन और सबके लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बहुत ही करीबी साथी डाक्टर राजेश सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ घुघली में बुलडोजर पर सवार होकर जश्न मनाया और लोगों को धन्यवाद बोले वहीं साथ में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता सीताराम पाण्डेय ने भी नगरवासियों को धन्यवाद बोलते हुए सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी सभी भाजपा कार्यकर्ता जोरों शोरों से जीत पर प्रसन्नता जाहिर की इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवेंद्र उपाध्याय,चतुर्भुजा सिंह,राकेश जायसवाल,मान सिंह, आदित्य अग्रहरी,आकाश गुप्त,प्रिंस जायसवाल, विपिन सिंह,मंजीत कुमार, रामभरोसे,बादल खरवार,सौरभ श्रीवास्तव सोशल मीडिया प्रभारी, मयंक दुबे, अमरदेव उपाध्याय आदि कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।