कुशीनगर । खड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की सुबह लगभग 9:00 बजे के समय में खड्डा रेलवे स्टेशन के पटरी (टूटहाँ पुल) के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पहुंची खड्डा थाने की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। इस संबंध में खड्डा पुलिस का कहना है कि उक्त मृतक व्यक्ति का ट्रेन से गिरने पर उसकी मौत हो गई है, जिसका शिनाख्त हो गया है। उक्त मृतक व्यक्ति कुबेरस्थान थाना अंतर्गत का रहने वाला है जिसका नाम नवनीत तिवारी उर्फ मंटू पिता का नाम योगेंद्र तिवारी के रूप में हुई है। खड्डा पुलिस ने लाश को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। और अग्रिम कार्रवाई हेतु जुटी हुई है।
रेलवे स्टेशन के किनारे मिला एक व्यक्ति की लाश



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश