रिपोर्ट-अनिल कुमार राजभर
नौरंगिया । जनपद- कुशीनगर जिला के कसया थाना अंतर्गत रहने वाले खालिद सिद्धकी ने मानवता का एक बेमिसाल पेश करते हुए अपना जन्मदिन वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग महिला व पुरुषों के बीच में अपना जन्मदिन मनाया। बताते चलें कि मानव सेवा से बड़ा कोई सेवा इस संसार में नहीं होता, अगर मनुष्य अपने सभी सुखमय जीवन में मानव सेवा को अगर धर्म मान कर सेवा करता है, तो वह सबसे बड़ा पुण्य कार्य होगा। उक्त बातें क्षेत्र के एक गांव परेवापार के रहने वाले खालिद सिद्धकी ने अपने जन्मदिन को वृद्धा आश्रम में रहने वाले बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों के बीच पहुंच कर केक काटा और बुजुर्ग महिलाओं और पुरुषों को खाने-पीने की सामग्री के साथ- साथ उनके लिए वस्त्र और फल आदि वितरित किया। और उनके साथ बैठकर उनके दुखों को साझा करते हुए, उनके अनुभव की जानकारी हासिल किया। और कहा कि हम सभी का दायित्व बनता है की मानवता के लिए लोगों के दुख को साझा करते हुए, उनके लिए जो भी संभव हो वह सब कुछ करें। खालीद सिद्धकी ने कहा कि, हम आज इनके बीच आकर बहुत ही अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, की इनके लिए यथासंभव मदद कर लिया और आगे भी करता रहूंगा। इस दौरान केक काटकर सभी को अग्रज मानकर सम्मान पूर्वक खिलाया। इस दौरान साहिल अहमद, सत्य प्रकाश राव, अमन, डिंपल, धीरज मिश्र तथा रितेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
More Stories
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।
पांच महीने पूर्व से मानदेय न मिलने से जीवन यापन हुआ प्रभावित