बाराबंकी ।जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज दिनांक 05 मार्च.2022 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त भीमा पुत्र श्रीकेशन निवासी गर्री थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को अलियापुर बाग थाना रामनगर से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में थाना रामनगर पर मु0अ0सं0- 115/2022 धारा-3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे प्र0नि0 विनोद बाबू मिश्रा ,उ0नि0 अनिल कुमार पाण्डेय,उ0नि0 सुरेन्द्र बहादुर सिंह का0 कृष्ण कुमार के नाम शामिल हैं।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।