रिपोर्ट-संजय पाण्डेय
शोहरतगढ / सिद्धार्थनगर ।43 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सीमा चौकी बजहा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्था योजना के अंतर्गत सीमाई क्षेत्र के 20 बेरोजगार लोगो को वाहिनी स्तर पर मोमबत्ती बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है | प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त इन सीमाई लोगों को आत्मनिर्भर बनने के सपने को साकारकर अपनी आजीविका का एक नया स्रोत का उदय होगा। जिससे कि ये लोग और लोगो को भी स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर सके ।इस अवसर पर सीमा चौकी बजहा प्रभारी निरीक्षक मोतीराम व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सुनील कुमार व अन्य ग्रामीण लोग उपस्थित रहे। (कार्यवाहक-कमांडेंट) अमित सिंह ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बल और सीमाई क्षेत्र के लोगों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत बनाने के लिए समय समय पर वाहिनी द्वारा अनेक नागरिक गतिविधि कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।जिससे कि बल और जनता के बीच सम्बन्धो को एक नया आयाम हासिल हो सके।



More Stories
300 वर्ष पुराना स्वयंभू बाबा बैजूनाथ मंदिर का गर्भगृह ढहा, डीएम-एसपी व विधायक ने किया निरीक्षण
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।