बाराबंकी ।
।तहसील क्षेत्र के अंतर्गत बुढ़वल रेलवे स्टेशन के निकट श्री हनुमान मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा शुक्रवार से धर्म रक्षा समिति बुढ़वल रेलवे स्टेशन पर प्रारंभ होगी। प्रथम दिवस भक्तों ने गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली। हनुमान मंदिर प्रांगण बुढ़वल रेलवे स्टेशन रामनगर में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा की शुरुआत कथावाचक आनंद भूषण शास्त्री श्री राम जन्मभूमि अयोध्या धाम के द्वारा सुनाई जाएगी। जिसमें सभी भक्तों ने बढ़ चढ़कर अपना सहयोग प्रदान किया है। यह कथा 4 मार्च वर्ष 2022 से प्रारंभ होकर अनवरत 7 दिनों तक चलेगी। श्रीमद् भागवत कथा 11 मार्च वर्ष 2022 को भंडारे के साथ संपन्न होगी। श्रीमद् भागवत कथा के शुभारंभ पर प्रथम दिवस में गाजे-बाजे के साथ बुढ़वल रेलवे स्टेशन से गायत्री शक्तिपीठ रामनगर तक पैदल कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं तथा बच्चियां शामिल रहीं। कलश यात्रा का संचालन विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिसमें यातायात संबंधी किसी भी प्रकार का व्यवधान न रहे। इस भव्य कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं सहित संभ्रांत व्यक्तियों का विशेष सहयोग रहा।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।