बाराबंकी । जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा 03/04.03.2022 को 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 35 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की कार्यवाही की गयी। इसी क्रम मे थाना कोठी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 42/2022 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर अधिनियम में वाँछित अभियुक्त श्यामलाल पुत्र सीताराम निवासी- ग्राम पूरेबेसन मजरे लाखुपुर, थाना कोठी जनपद बाराबंकी को थाना पुलिस टीम द्वारा बीसमील चौराहा से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। थाना रामनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 111/2022 धारा 354क/452 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त मो0 इसरार पुत्र मो0 मुस्तकीम निवासी मोहल्ला धमेड़ी 01 कस्बा व थाना रामनगर, जनपद बाराबंकी को रामनगर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
पुलिस ने वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।