संतकबीरनगर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से संपन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ0 कौस्तुभ द्वारा संयुक्तरुप से स्ट्रांगरुम व मतगणना स्थल हीरालाल राम निवास पी0जी0 कॉलेज का निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा का जायजा लिया तथा चेक लिस्ट के अनुसार बिन्दुवार जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार सिंह, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी नमन मेहता, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी आदि उपस्थित रहे ।
जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्तरुप से मतगणना स्थल व ईवीएम स्ट्रांगरूम का किया गया निरीक्षण



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश