रिपोर्ट-अम्बरीष शर्मा
निचलौल- महराजगंज।जनपद के निचलौल ब्लाक क्षेत्र के अंतर्गत शिवरन शिक्षा निकेतन इण्टर कॉलेज पाली उर्फ हनुमानगंज ,ओड़वलिया के छात्र छात्राओं तथा एन सी सी कैडेट्स द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक विशाल रैली निकाली गयीं।और लोगों को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया छात्र छात्राओं तथा एन सी सी कैडेट्स द्वारा हाथों में तख्तियां तथा बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों में जागरूक किया गया।तख्तियां ऐसी थी जिस पर लिखा पाया गया कि *पहले मतदान करें फिर जलपान करें*,*मतदान करे महराजगंज*इस रैली कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य बुद्धेश मणि पटेल ,प्रबंधक अनिल कुमार गुप्त तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक -अध्यापिका विद्यालय के NCC कैडेट्स एवं समस्त छात्र छात्रा उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश