खड्डा,कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरीत्र सबके सामने आ गयी है। उनकी कथनी व करनी में अन्तर है। सबका साथ सबका विकास का नारा सत्ता मिलने के बाद सबका विनाश के रुप में तब्दील हो गयी है। ये सरकार नौवजनों को नौकरी देने के नाम पर लाठियां बरसा रही है।
उक्त बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या ने कही। शुक्रवार को दोपहर खड्डा विधान सभा के धरनीपट्टी के खेल मैदान में सपा- गठबन्धन के प्रत्याशी अशोक चौहान के समर्थन में एक जन सभा के दौरान कही। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार चुनाव में हिन्दू के नाम पर वोट मांगती है। सत्ता पाने के बाद जातियों में भेदभाव कर सुविधा प्रदान करती है। उन्होने योगी आदित्यनाथ पर एक विशेष जाति का हितैषी होने पर कटाक्ष करते हुये कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षनाथ मन्दिर के महन्थ होने के बावजूद जाति की राजनिति करते है। जो हिन्दूजनमानस के साथ धोखा है। जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा० संजय चौहान, सुभासपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र राजभर, समाजवादी संगित प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेन्द्र संलोकी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नथनी कुशवाहा, मिठाई यादव ,भगवान दयाल गुप्ता आदि ने संबोधन किया।
जनसभा का अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने किया संचालन सपा के विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना राजभर ने किया। इस दौरान ओमप्रकाश राजभर, पन्नीलाल यदुवंशी, गोपाल चौहान, नंदकिशोर यादव संजय यादव, राधेश्याम साहनी, ओमप्रकाश भास्कर, हर्ष दधीचि आदि लोग उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र सबके सामने आ गई है उनकी कथनी व करनी में अंतर है: स्वामी प्रसाद मौर्य



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश