संतकबीरनगर। 313 विधानसभा क्षेत्र के जूनियर हाई स्कूल खलीलाबाद के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी की विशाल जनसभा को संबोधित करने आए मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा प्रत्याशी अंकुर तिवारी ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप के एक मतदान से आपका अंकुर राज तिवारी विधायक बनेगा और विकास करेगा। आज जो भी है अटल जी की देन है। जब 1984 में 2 सीट आई थी।

तो विपक्ष मजाक उड़ाता था कि हम दो हमारे दो लेकिन अटल जी माने नहीं, उन्हें राम मंदिर बनवाना था, धारा 370 हटाना था। कितने सालों से हमारे त्रिपाल में रहे लेकिन आज भव्य राम मंदिर बन रहा है।कांग्रेस,सपा व बसपा सभी ने सरदार पटेल का अपमान किया लेकिन आज सरदार पटेल के सम्मान में सबसे ऊंची मूर्ति बनवाने का काम किया।

दो करोड़ सोलह लाख इज्जत घर बनवाने का काम किया, अन्न देने का काम अगर कोई किया है तो वह योगी मोदी ने किया है। आज बहन बेटियों का सम्मान योगी मोदी ने किया। जो बहन शादी में दहेज का कारण शादी नही हो पाता था या जिन बहन बेटियों को तलाक दिया जाता था वह आज सम्मान के साथ जी रही हैं। सपा को घोर वंशवादी बताते हुए कहा कि इन के समय में तार पर लोग कपड़े सुखाते थे। आज सड़क की स्थिति इतनी अच्छी हो गई है कि जो अटल जी की देन है। जिसे मोदी ने गति दी। हमारी सरकार यदि 200 मकान देती है तो 100 मुस्लिम तो 100 हिंदू को मिलता है। सपा के 1 वोट देने से कब्रिस्तान बनता है और भाजपा के 1 वोट देने से राम मंदिर का निर्माण होता है।

जनता से कहा मैं यहां कमल खिलाने आया हूं और आप लोग को कमल खिलायेंगे। कार्यक्रम को डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं को गिनाते हुए बताया कि किसानों के हित में मुंडेरवा की पिपराइच चीनी मिल को पुनः चालू करवाया है। खाद कारखाना को भी शुरू करवाया गया। मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में हमारी सरकार कई मेडिकल कॉलेज खुलवाएं।

आफताब पर निशाना साधते हुए कहा कि डुमरियागंज की जनता ने बैरंग वापस कर दिया तो खलीलाबाद की जनता से अपील करता हूं कि यहां से इनको गोरखपुर वापस भेज दे। हमारी सरकार ने वादा किया था कि यदि हम सरकार में आए तो बिजली देंगे और आज जिले में 24 घंटे तहसील पर 20 घंटे बाद गांव में 18 घंटे हमारी सरकार बिजली दे रही है और आज एलान करते हैं कि फिर से हमारी सरकार आई तो सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त देंगे। संचालन कर रहे कौशलेंद्र सिंह उर्फ दीपू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के मंच पर उपस्थित मदन नारायण सिंह, वैभव चतुर्वेदी,पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्रा,पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, खलीलाबाद चेयरमैन श्याम सुंदर वर्मा,मगहर चेयरमैन संगीता वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष श्याम करन सिंह आदि उपस्थित रहे।



More Stories
सदस्या उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी द्वारा महिला जनसुनवाई कार्यक्रम दिनांक 06 नवंबर 2025 को, तहसील सभागार धनघटा में।
द्वाबा महोत्सव अब 14 से 18 नवंबर तक — पदयात्रा कार्यक्रम के कारण बदली गई तिथि
डीएम , एसपी ने कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर श्रद्धालुओं के स्नानार्थ हेतु बिड़हरघाट का स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का लिया जायजा