Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

योगी मंत्रिमंडल पर नही लगा भ्रष्टाचार का कोई आरोप- राजनाथ

Spread the love

उ0प्र0 की कानून व्यवस्था की सराहना होती है भारत के हर राज्यों मे

रामकोला मे चुनावी जनसभा

कुशीनगर । केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सूबे की जनता सपा, बसपा और काफी पहले लंबे अर्से तक कांग्रेस का शासन भी देखा है लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसा शासनकाल किसी का नही रहा। उन्होंने कहा कि योगी के मंत्रिमंडल पर आज तक भ्रष्टाचार का कोई दाग नही लगा। देश मे अटल जी के नेतृत्व मे बेदाग सरकार चली और वर्तमान मे साढे सात वर्षों से नरेंद्र मोदी की सरकार चल रही है जिस पर भारत ही नही दुनिया का कोई व्यक्ति अंगुली उठाकर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नही लगा सकता है।रक्षा मंत्री बुधवार को रामकोला विधानसभा सभा मे भाजपा गठबंधन प्रत्याशी विनय गोड के पक्ष मे आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि 2017 के घोषणा पत्र मे भाजपा ने जो वादे किए उन सभी को पूरा किया। उन्होंने आह्वान किया एक बार फिर भाजपा को सत्ता दीजिए और विकास की रफ्तार दोगुना कीजिए। रक्षा मंत्री ने कहा कि लक्ष्मी साइकिल पर नही कमल पर सवार होकर आती है। कमल निशान वाली भाजपा ने जरुरतमंदों पक्का मकान, मुफ्त राशन, आयुष्मान कार्ड दिया। दोबारा सरकार बनने के बाद बिटिया की शादी के लिए एक लाख रुपये नगद और साठ वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि गुण्डई-माफियाओं की पार्टी को पिछली बार की तरह इस बार भी भागना है। उन्होने कहा योगीजी के कार्यकाल मे उ0प्र0 मे कानून का राज कायम हुआ। यहा की कानून व्यवस्था की सराहना भारत के हर राज्यों मे हो रही है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon