बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र निवासी युवक रूपईडीहा क्षेत्र में स्थित अपनी ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने गया था। रविवार शाम को उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। पत्नी ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के सबलापुर रामपुर गांव निवासी सीताराम (30) पुत्र गया प्रसाद ससुराल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए 18 फरवरी को गया था। पत्नी भानमती ने रूपईडीहा थाने में तहरीर देकर कहा है कि क्षेत्र के चिलबिला गांव में मृतक का ससुराल है।वहीं शादी में शामिल होने पति के साथ गए थे। पत्नी का कहना है कि चहलवा गांव निवासी प्रकाश पुत्र गोपीनाथ रविवार शाम को चार बजे फोन करके पति को बुलाया था। साथ में प्रकाश की पत्नी भी थी। सोमवार को पति का शव चिलबिला सहादत पुरवा गांव के बीच सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पत्नी रोते बिलखते पहुंची। थानाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी पुलिस बल के साथ गए। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जंग बहादुर यादव ने बताया कि पत्नी की तहरीर पर जांच की जा रही है। हत्या का आरोप पत्नी ने लगाया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सड़क किनारे मिला युवक का शव, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।