रिपोर्ट-मुन्ना अंसारी
सिसवा-महराजगंज।जनपद महराजगंज के सिसवा विधानसभा से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल का जीत के लिए जबरदस्त कैंपेन जारी है। सिसवा में सपा के दिग्गजों ने पूर्व ज़िला अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में चुनाव प्रचार का डेरा डाला हुआ है। इसके अलावा चुनाव प्रचार करने गए सपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल के साथ जुड़ने के लिए लोगों में जबरदस्त होड़ मचती दिखाई दी।महराजगंज जनपद से सिसवा विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी सुशील कुमार टिबड़ेवाल का सियासी कारवां चरम पर है। जीत के लिए गांव-गांव में जनता के बीच जबरदस्त कैंपेनिंग हो रही है।आज दिनांक 19/02/2022 दिनशनिवार को पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबड़ेवाल ग्राम सभा अहिरौली टोला आजाद नगर में जनता के बीच पहुंचे। यहां लोगों में अपने नेता से मिलने के लिए बहुत ही ज्यादा उत्साहित दिखाई दिए।इसके साथ ही आज चौहान समाज के लोगों में सुशील कुमार टिबड़ेवाल को लेकर जबरदस्त उत्साह भी देखने मिला है। इन लोगों का कहना है सुशील कुमार टिबड़ेवाल को चौहान समाज का बहुत प्यार मिलेगा और इस समाज का एक-एक वोट चुनाव चिन्ह साइकिल पर सिसवा विधानसभा में डाला जायेगा।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।