बाराबंकी । ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर ईट उतारने जा रहे नवयुवक की अचानक लगे झटके से टा्ला के नीचे आ जाने के कारण मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस ने आवश्यक लिखा पढी़ कर पी एम के लिये शव को जिला अस्पताल भेज दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली रामनगर के अन्तर्गत ग्राम ददौरा के निवासी 22 वर्षीय राहुल पुत्र रामसमुझ जो कि पंजाब ब्रिक फील्ड पर लगभग दो वर्ष से ईंट लादने और उतारने का कार्य करता था। शनिवार को सुबह ददौरा से रानीबाजार की तरफ ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राला पर बैठकर जा रहा था।गाँव से कुछ दूरी पर अचानक वह ट्रैक्टर से नींचे गिर गया और ट्राला के पहियों के नीचे आ गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। ग्रामीणों और परिजनों को घटना की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया।वहां मौजूद लोगों ने 112 डायल कर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखा पढ़ी कर शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया है।
More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश