बाराबंकी ।
जनपद की विधानसभा रामनगर से भाजपा पार्टी से दो बार विधायक रही राज लक्ष्मी वर्मा ने सपा का दामन थाम लिया। वर्तमान समय कांग्रेस पार्टी बड़ा झटका लगा। बताते चलें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी लगातार अपना वर्चस्व बढ़ाने में जुटी हुई है। सपा पार्टी में शामिल होने से पहले राजलक्ष्मी वर्मा कांग्रेस पार्टी में थी। कांग्रेस पार्टी में रहकर श्रीमती वर्मा ने भाजपा, सपा,बसपा एवं पीस पार्टी का जमकर विरोध किया था। जन चर्चा के मुताबिक विधानसभा 267 से कांग्रेस पार्टी से टिकट मांग रही थी,लेकिन पार्टी ने उंन्हे टिकट नही दिया टिकट ज्ञानेंद्र शुक्ला को दे दिया, जिससे वह नाराज होकर आज गुरुवार को सपा पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, राजेन्द्र चौधरी, समाजवादी के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में लखनऊ सपा कार्यलय में समर्थकों के साथ पहुँच सदस्यता ग्रहण की। सपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद श्रीमती वर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में रहकर घुटन महसूस करती थी लेकिन आज समाजवादी पार्टी में सदस्यता लेने के बाद खुशी महसूस कर रही हूं। वर्तमान समय प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से परेशान है 2022 में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बनेंगे। सवाल बड़ा- श्रीमती वर्मा के सपा में शामिल होने से क्या कुर्मी वोट सपा की ओर मुड़ेगा यह समय के गर्भ में छिपा है।
More Stories
एसपी ने रात में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
थाना धनघटा पुलिस की जाँच में झूठी निकली चोरी की तीन सूचनाएं
महिला कल्याण विभाग द्वारा महिलाओं को जागरूक एवं सशक्त बनाने हेतु चलाया गया 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान।