दीपावली त्योहार के दौरान लगने वाले पटाखा बिक्री स्थल का डीएम व एसपी द्वारा किया गया निरीक्षण
संतकबीरनगर। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ द्वारा पटाखा बिक्री स्थल जुनियर हाई स्कूल परिसर खलीलाबाद का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान बिक्री स्थल पर की जाने वाली व्यवस्थाओं आदि की समीक्षा की गयी व बिक्री स्थल पर आवश्यक प्रशासनिक प्रबन्ध हेतु निर्देशित किया गया । वहां पर उपस्थित उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पटाखे की दुकानें लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन कर न स्थापित हों । साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखते हुए त्योहार को सकुशल संम्पन्न कराने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।



More Stories
झोपड़ी में लगी भीषण आग, चार बकरियां जलीं; बचाने में मां-बेटी झुलसी
मानदेय बढ़ाने व एचआर पॉलिसी लागू करने की मांग को लेकर रोजगार सेवकों का धरना
धर्मशाला के पास खुला ‘नीलम इलेक्ट्रिकल ऑटो सेल’, आरसी वर्मा ने फीता काटकर किया उद्घाटन