सुजौली बहराइच । भारतीय किसान यूनियन टिकैत के द्वारा किसानों के अहम मुद्दे गन्ना भुगतान व आवारा पशुओं की समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों के द्वारा बैठक आयोजित की गई बैठक में गन्ना भुगतान में हो रहे विलंब हुआ गन्ना कांटो पर हो रही घटतौली के संबंध में वार्ता की गई और आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलों का जो नुकसान हो रहा है उसके बारे में वार्ता की गई इस संबंध में प्रदेश उपाध्यक्ष गुरुवंत ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण किसानों की फसलों का जो नुकसान हो रहा है उसका मुआवजा सरकार को देना चाहिए क्योंकि आवारा पशुओं से किसान बहुत परेशान है रात दिन खेतों की रखवाली करते हैं इसके बावजूद आवारा पशु किसानों की फसलों का नुकसान करते हैं इस दौरान भाकियू टिकैत के वरिष्ठ जिलाध्यक्ष मोहनलाल मौजूद रहे बैठक में युवा जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष गुरवंत चीमा,संतोष जायसवाल, प्रमोद तिवारी,रामकुमार वर्मा ,संतोष पटेल के साथ काफी संख्या में पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे
किसानों के मुद्दे पर भारतीय किसान यूनियन के द्वारा आयोजित की गई बैठक



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।