ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन व पुलिस
मिहींपुरवा बहराइच ।थाना मोतीपुर अंतर्गत ग्राम सभा हसुलिया के रहने वाले 35 वर्षीय तीरथ पुत्र टेंगन विगत 30 जनवरी को नहर पर नहाने गए था दुर्घटनावश पैर फिसलने से नहर में डूब गए थे ग्रामीणों व परिवार जनों की काफी खोजबीन के बाद उनका पता नहीं चल सका था परिवार वालों ने उनके मिलने की आशा छोड़ दी थी लेकिन आज दिन रविवार को गोपिया सरयू बैराज साइफन पर कुछ ग्रामीणों द्वारा उस लाश को पानी में तैरते देखा गया। सूचना पर परिजन व मोतीपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की मदद से नाव द्वारा मृतक की लाश को बाहर निकाला गया। इस घटना से परिजन काफी दुखी है पुलिस द्वारा पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।



More Stories
श्रीशंकर फिलिंग स्टेशन नोक्ता का भव्य शुभारंभ, सुबोध यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
उप जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष पुनरीक्षण पूर्व की जाने वाली मतदेय स्थलों के गतिविधियों की तैयारी/संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में जनपद में संचालित पेयजल योजनाओं के प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित।