दो घायल उर्रा से गूढ़ सवारियों को ले जा रहा था आटो
मिहीपुरवा ,बहराइच। बस स्टॉप से सवारियों को ले जा रही आटो अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। दो सवारी घायल हो गए। वाहन पानी के बीच पड़ा हुआ है।मोतीपुर थाना क्षेत्र के उर्रा निवासी फारूक तेली बस स्टॉप से सवारियों को लेकर गूढ़ चौराहा जा रहे थे। गूढ़ चौराहा से सभी को लखीमपुर की ओर जाना था। सवारियों को लेकर आटो गुदरिया बाबा स्थान के पास पहुंचा। तभी अनियंत्रित होकर आटो खड्ड में पलट गई। आटो खड्ड में होते हुए पानी के बीच चला गया। आटो में सवार जयप्रकाश के परिवार के दो लोग चोटहिल हो गए। सभी का प्राइवेट चिकित्सक के यहां इलाज चल रहा है।



More Stories
31 ग्राम पंचायतों के ग्राम सचिवालयों में पहुंचा डिजिटल लाइब्रेरी का सामान
धनघटा तहसील अंतर्गत बाढ़ से सुरक्षा एवं बचाव के दृष्टिगत तहसील प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा निरंतर तटबँधों की सुरक्षा एवं निगरानी के साथ-साथ संभावित आपदा से बचाव के दृष्टिगत आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
डीएम ने पांच दिवसीय कृषक प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम हेतु बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।