बांसगांव – गोरखपुर । विकास खण्ड कौड़ीराम में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया । जहाँ पर गर्भवती महिलाओं का जांचकर उपचार भी किया गया । प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ0 सन्तोष कुमार वर्मा ने बताया कि आज शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पर गर्भवती महिलाओं की जाँच किया गया । तथा प्राथमिक उपचार भी किया गया । एवं परिवार नियोजन के साधन के बारे में भी लोगों को बताया गया । कम सन्तान सुखी इंसान बने । इस मौके पर डॉ0 वैभव शाही , महिला चिकित्सक डॉ0 शिवानी सिंह , आन0 डॉ0 विनय श्रीवास्तव , सुरेश कुमार साहनी , दुर्गेश कुमार राय , निधि कुमारी , विनोद कुमार , प्रेम कुमार साहनी , अरुण कुमार गुप्ता सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़ीराम पर खुशहाल परिवार दिवस मनाया गया



More Stories
गोरखपुर से विश्व साहित्य तक पहुंची संत सौरभ की सद्भाव यात्रा
बाबा बैजूधाम में डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, विधि-विधान से किया पूजन
नीलमणि ने पेश की सेवा और समर्पण की एक और मिसाल, अधिवक्ता चैंबर का हुआ भव्य लोकार्पण