बहराइच । सुजौली थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बड़खडिया के मजरा आनंदनगर निवासी राजू उम्र 28 वर्ष जलौनी के लिए लकड़ी लेने खेत में मोरहवा गया था जहाँ पेड़ पर चढ़ते समय डाल टूट जाने के कारण युवक राजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया।घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पहुंची थाना सुजौली पुलिस ने पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिवार में पत्नी कांशीला, दो लड़कियां व तीन लड़के के उपर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान जयप्रकाश ने बताया कि मृतक ही अपने परिवार का एक मात्र कमाऊ सदस्य था। ग्राम पंचायत सदस्य कलावती ने बताया की राजू मोची का काम करता था परिवार राजू पर ही आश्रित था अब राजू के चले जाने के बाद पूरा परिवार सड़क पर आ गया है घटना की सूचना स्थानीय लेखपाल अशोक कुमार श्रीवास्तव को भी दे दी गई है
पेड़ की डाल टूटने से युवक की हुई दर्दनाक मौत



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश