तीन दिन पहले हुई थी चोरी की घटना
सुजौली । पुलिस ने किया चोरी का खुलासा थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के बिछिया स्थित दिनेश चंद्र पुत्र मानिक चन्द्र की मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में टीन शेटकाट कर चोरी हुई थी । चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाने के बाद पुलिस चोर का पता लगाने में जुट गई । चौथे दिन सोमवार की शाम को शातिर चोर पुलिस टीम के हत्थे चढ़ा । पुलिस ने चोरी हुई नगदी समेत तीन मोबाइल , दो एलईडी बल्ब के साथ अभियुक्त सोनू पुत्र जलील निवासी अयोध्या पुरवा ग्राम सुजौली को गिरफ्तार कर लिया जिसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है । गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह , उप निरीक्षक पंकज यादव , हेड कांस्टेबल प्रधुमन यादव मौजूद रहे ।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश