कोरोना से बचाव के लिये निगरानी समितियो को सक्रिय करने के निर्देश
सहजनवा गोरखपुर-सहजनवा विकास खण्ड के नवागत सहायक विकास अधिकारी राम गोपाल त्रिपाठी ने सोमवार को ब्लाक सभागार में ग्राम पंचायतों में तैनात पँचायत सहायकों के साथ बैठक किया। उन्होंने कहा कि हर ग्राम पंचायत में निगरानी समिति का गठन हुआ है, जिसमे ग्राम प्रधान, लेखपाल, आशा, आंगनवाड़ी, सचिव , पंचायत सहायक निगरानी समिति में है। उनके साथ गाव में एक बैठक कर ग्रामिणो को बचाव के उपायों का प्रचार प्रसार किया जाय वही हेल्थ एजुकेशन अफसर एचईओ ने कहा कि कोविड- 19 का नया वर्जन ओमिक्रोन में बचाव बहुत जरूरी है,मार्क्स लगाना ,एक दूसरे से दूरी बना कर रहना, हाथ की सफाई, बुखार होने पर सीएचसी या पीएचसी पर मरीज की जांच करे।,सभी को कोविड -19 का टीका लगवाये। यह जानकारी ग्रामिणो को दी जाय। कोई परेशानी होने पर आशा को सूचना दे।मेडिकल किट भी ग्राम पंचायतों में दी गयी है और बूस्टर डोज लगवाने की प्रक्रिया चल रही है। इस अवसर पर खण्ड प्रेरक अमित गुप्ता, कम्प्यूटर ऑपरेटर श्याम मुरारी कुशवाहा , पंचायत सहायक अश्वनी मौर्य, शिवेन्द्र शर्मा, रेनु साहनी,साधना, चन्दा देवी, पूजा,श्वेता सिंह,शुभम आदि उपस्थित रहे।फोटो-ब्लाक मुख्यालय सभागार में बैठक करए एडीओ पंचायत राम गोपाल त्रिपाठी



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश