बहराइच। जनपद बहराइच की तहसील मिहींपुरवा (मोतीपुर) अन्तर्गत 04 वन ग्रामों भवानीपुर, टेड़िया, ढकिया व बिछिया को राजस्व ग्राम बनाये जाने का शासन द्वारा निर्णय लिया गया है। युवक व महिला मंगल दलों को खेल किट वितरण कार्यक्रम के अवसर पर एन.आई.सी. बहराइच में मौजूद सांसद बहराइच अक्षयवर लाल गोंड ने वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाये जाने का निर्णय लेने पर प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि राजस्व ग्राम घोषित हो जाने से वनग्राम के निवासियों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार आयेगा। जनपद के 04 वनग्रामों को शासन द्वारा राजस्व ग्राम बनाये जाने का निर्णय लेने पर जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने सम्बन्धित ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि जिले में मा. जनप्रतिनिधियों द्वारा किये गये प्रयासों तथा वनग्रामवासियों की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से शासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। डीएम डॉ. चन्द्र ने कहा कि यह जनपद बहराइच के लिए अत्यन्त प्रसन्नता का विषय है। शासन के इस निर्णय से वनग्रामवासियों को सरकार द्वारा संचालित विकासपरक व जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।वन ग्रामों के राजस्व ग्राम दर्जा मिलने की जानकारी प्राप्त होते ही वनग्रामों में खुशी मनाई जाने लगी बिछिया, टेढिया,ढकिया,भवानीपुर के लोगो ने कहा कि आज उनके कई सालों से किये गए परिश्रम का फल मिला है
जिले के चार वन ग्रामों को राजस्व ग्राम बनाये जाने का शासन ने लिया निर्णय



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश