रिपोर्टर – कुलदीप सिंह भदौरिया
कानपुर देहात । जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समिति के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक विकास भवन में आयोजित की गयी, इस बैठक में जिलाधिकारी को बताया गया कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के पीड़ित मामले जनपद में 162 प्रकरण लंबित है इस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता को इस लापरवाही पर उनका वेतन रोकने एवं विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिये कि एक सप्ताह के अन्दर सभी मामले निस्तारण कराये तथा पीड़ित लोगों को लाभ पहुंचायें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन गरिमा सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, वरिष्ठ कोषाधिकारी केके पाण्डेय, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार द्विवेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त, जिला सेवायोजन अधिकारी अंजलि शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी डीसी गुप्ता, आदि अधिकारीगण उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश