बलहा । कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बलहा विधानसभा क्षेत्र मे कांग्रेस की संभावित उम्मीदवार प्रियंका किशोर ने जनसंपर्क अभियान चलाया इस दौरान कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर ने ग्रामसभा सुजौली,चहलवा, जंगल गुलरिहा में घर-घर जाकर लोगों से बातचीत की। उन्होंने ग्रामीणों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की।कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लगातार जनता का दमन और शोषण किया जा रहा है। पेट्रोल-डीजल के दामों की गई बढ़ोतरी की वजह से महंगाई अपने चरम पर है। रसोई गैस के लगातार बढ़े रहे दामों के कारण गृहणियों का घर चलाना मुश्किल हो गया है, लेकिन डबल इंजन की भाजपा सरकार को जनता की कोई फ्रिक ही नहीं है। अच्छे दिन लाने का दावा करके सत्ता में आई भाजपा सरकार सभी मोर्चों में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करके राज्य को मुख्यमंत्री बनाने की प्रयोगशाला बना दिया है। मुख्यमंत्री बदलने में आने वाले खर्च का बोझ भी प्रदेशवासियों की जेबों पर पड़ रहा है। कहा कि ऐसी सरकार से मुक्ति पाने के लिए जनता को 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलानी होगी। कांग्रेस नेत्री ने बलहा विधानसभा में जनता से वादे करते हुए कहा की सुजौली से हरखापुर जाने वाली सड़क का निर्माण करवाया जाएगा और बाढ़ प्रभावित गांव में बंधे का निर्माण करवाया जाएगा सुजौली क्षेत्र में ब्लॉक ना होने के कारण ग्रामीणों को 50 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है इसलिए सुजौली क्षेत्र में ही ब्लॉक की स्थापना करवाई जाएगी इस दौरान कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर व बलराम वर्मा,चंदन,गोविंद आदि के साथ काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे
कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर ने चलाया जनसंपर्क अभियान



More Stories
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान: डीएम ने 314-धनघटा (अ.जा.) के बूथों का किया स्थलीय निरीक्षण
थाना महुली का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गोवर्धन घाट पर श्री सीताराम महायज्ञ के लिए हनुमान ध्वजा की स्थापना