
संत कबीर नगर । *सेवा संकल्प अभियान* के अंतर्गत विगत 17 सितंबर से आगामी 17 अक्टूबर तक 2026 तक चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज *नमो सेवा कार्यक्रम* के तहत संस्कृति विभाग से पंजीकृत नुक्कड़ नाटक मंच के कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र मेहदावल एवं विधानसभा क्षेत्र खलीलाबाद के विभिन्न स्थलों, प्रमुख चौराहों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का आकर्षक मंचन किया गया।
*सेवा संकल्प अभियान* के क्रम में आज नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र मेहदावल में कार्यक्रम संयोजक के नेतृत्व में नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा राजेडीहा, बोर व्यास एवं भिटवा में तथा विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के अंतर्गत नौआगांव, दलेलगंज, मड़या चौराहा, बरदहिया बाजार में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा कार्यक्रम संयोजक की देखरेख में सरकार की योजनाओं की नाट्य विधा के माध्यम से मंचन कर आकर्षक प्रस्तुति की गई।
इसी क्रम में दिनांक 26 सितंबर को विधानसभा मेहदावल में बभनी, सिहटीकर, पकड़िया में एवं दिनांक 27 सितंबर 2026 को बढ़या ठाठर, नौलखा, मेहदावल बस अड्डा एवं टडवरिया चौराहा तथा 28 सितंबर 2026 को प्रेमलता महाविद्यालय अछिया मेहदावल में नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा नाट्य मंचन का कार्यक्रम किया जाएगा।
इसी क्रम में विधानसभा खलीलाबाद में दिनांक 26 सितंबर 2026 को टेकन्सा चौराहा, बाहिलपार, भदाह मगहर दुर्गा मंदिर एवं दिनांक 27 सितंबर को कटाई चौराहा, गंगा देवरिया एवं संत कबीर ऑडिटोरियम कबीर चौराहा मगर में नाट्य मंचन किया जाएगा।
दिनांक 28 सितंबर 2026 से 01 अक्टूबर 2026 तक नुक्कड़ नाटक कलाकारों द्वारा विधानसभा क्षेत्र धनघटा अंतर्गत विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जाएगा।



More Stories
प्रेस क्लब /मीडिया सेन्टर धनघटा का हुआ भव्य उद्घाटन
डीएम की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई आयोजित।
डीएम की अध्यक्षता में पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय स्वीकृति समिति (DLC) की बैठक हुई आयोजित, योजना के 651 पात्र आवेदकों को मिली स्वीकृति।