
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर विधायक व डीएम ने की पूजा-अर्चना, दीर्घायु की कामना
संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को विकास खंड बघौली के कोपिया स्थित कोपेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में सेवा संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मंदिर में आशीर्वाद का दीप प्रज्ज्वलित कर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान मंदिर परिसर एक हजार से अधिक दीपों की रोशनी से जगमगा उठा।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर विधायक, डीएम, मंदिर के पुजारी, शिवभक्तों और ग्रामवासियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के देशसेवा के 25 वर्षों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी और जिलाधिकारी आलोक कुमार समेत उपस्थित जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों ने विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। मंदिर एवं परिसर में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने एक हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए।
सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में डीसी एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ल, खंड विकास अधिकारी बघौली अर्जित प्रकाश, एडीओ पंचायत, ग्राम प्रधान, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।



More Stories
नीलमणि के नेतृत्व में युवाओं ने रक्तदान कर मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन
केक काटकर नाथनगर ब्लॉक में धूमधाम से मना पीएम मोदी का जन्मदिन
डीएम द्वारा विकासखंड सांथा अंतर्गत गो-आश्रय स्थल अमरहा का किया गया स्थलीय निरीक्षण, गोवंशों के भूसा, चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।