
अभिलेखों, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क व परिसर का लिया जायजा
महुली, संतकबीरनगर। पुलिस उपमहानिरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के साथ थाना महुली का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय व अभिलेखों, सीसीटीएनएस कार्यालय, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, आगंतुक कक्ष, मालखाना तथा थाना एवं आवासीय परिसर का जायजा लिया।
डीआईजी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को अभिलेखों और रजिस्टरों में प्रविष्टियां समय से अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही थाना कार्यालय, परिसर और हवालात में प्रतिदिन साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी धनघटा, थानाध्यक्ष महुली दुर्गेश कुमार पांडेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



More Stories
धनघटा विधानसभा से राम किशोर ‘आरके बाबू’ की दावेदारी मजबूत, क्षेत्र में लगातार बढ़ा रहे जनसंपर्क !
ट्यूनीशिया की एम्बेसडर डॉ. राधिया मोहम्मद टर्मेश की पुस्तक ‘संत सौरभ : ऑलिव ब्रांचेज ऑफ पीस’ का कवर लोकार्पित
‘वॉयस ऑफ पूर्वांचल’ के मंच पर दिखा हुनर, 150 युवाओं ने दी गायन की प्रस्तुति