
संतकबीरनगर। आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर महुली थाना परिसर में जोर-शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं।पर्व को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए थाना परिसर की विशेष साफ-सफाई के साथ सजावट का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
महुली थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय की देखरेख में थाना परिसर को आकर्षक स्वरूप दिया जा रहा है। पुलिसकर्मी भी तैयारियों में सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने की दिशा में विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।



More Stories
आउटसोर्स भर्तियों में पारदर्शिता की नई व्यवस्था, UPCOS का हुआ शुभारंभ
डीएम की अध्यक्षता में जिला परामर्शदात्री समिति (डीसीसी) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलआरसी) की बैठक हुई आयोजित।
सैनिक ढाबा के किचेन में मिली गंदगी, खाद्य विभाग ने दिया सुधार नोटिस