
निरीक्षण के दौरान बैरक, जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ-सफाई का लिया गया जायजा, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।
संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान बैरकों, पाठशाला, अस्पताल, महिला बैरक का निरीक्षण एवं कारागार की साफ-सफाई व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता एवं बंदियों के समस्याओं के सम्बन्ध में पूछ-ताछ किया गया। कारागार के सभी अधिकारी/ड्यूटीरत कर्मचारी अपने पूर्ण गणवेश में उपस्थित रहे।
अधिकारीद्वय द्वारा सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश