Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

सिरसी मार्ग बदहाल, दर्जनों गांवों का आवागमन प्रभावित

Spread the love

फायर स्टेशन, पॉलिटेक्निक, आईटीआई कॉलेज व विद्यालय तक पहुंचना हुआ मुश्किल

संत कबीर नगर। विकासखंड हैसर बाजार धनघटा क्षेत्र के सिरसी गांव से होकर गुजरने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग जर्जर होने से क्षेत्र के दर्जनों से अधिक गांवों के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और जलभराव के कारण आवागमन जोखिम भरा हो गया है। इसी मार्ग से फायर स्टेशन, पॉलिटेक्निक कॉलेज, आईटीआई कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय सहित कई महत्वपूर्ण संस्थानों तक लोगों का आवागमन होता है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण छात्रों, मरीजों और आम राहगीरों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से शीघ्र सड़क की मरम्मत एवं निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि क्षेत्र की जनता को राहत मिल सके।

इस दौरान , रजवंत यादव, सचिन राय, सिंटू राय, रमेश मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य, अर्जुन यादव सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon