
संत कबीर नगर।जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा श्रावण मास के शुभारंभ अवसर पर कावड़ यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत संयुक्तरुप से तहसील मेहदावल अंतर्गत कोपिया शिव मंदिर, गावकली के झरखंडी शिव मन्दिर एवं बाबा कुबेरनाथ शिव मंदिर बखिरा का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा मंदिरों पर साफ सफाई व्यवस्था सहित शिव भक्तों की सुविधाओं एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा मंदिर के रास्तों एवं मंदिर पर पर साफ-सफाई, कावड़ यात्रियों के आवागमन के रास्तों पर यातायात व्यवस्था का सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा, अवाधित विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षित आवागम की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए गए ताकि कावरियों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
डीएम व एसपी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत कांवड़ यात्रियों के आवागमन मार्ग पर सतर्कता के साथ ड्यूटी व निगरानी करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कि आने जाने वाले कावंड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो व कांवड़ यात्रियों की हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावण मास के दृष्टिगत जनपद में शांति व सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए संबंधित पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करते रहने के निर्देश दिये गये।



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश