Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

डीएम की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक हुई आयोजित, माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश।

Spread the love

 

 

 

संत कबीर नगर । जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मेरा युवा भारत (MY Bharat), संत कबीर नगर के तत्वाधान में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान द्वारा मेरा युवा भारत की पृष्ठभूमि, उद्देश्यों, कार्यप्रणाली एवं वर्तमान भूमिका का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 01 जुलाई से 15 अगस्त तक संचालित सघन पंजीकरण अभियान के पोस्टर का अनावरण किया गया।

बैठक में माय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं के पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं बेसिक शिक्षा विभाग के माध्यम से विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अधिकाधिक पंजीकरण सुनिश्चित कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों एवं कार्यालयों का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने तथा अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने पंचायती राज विभाग को भी निर्देशित किया कि कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत सचिव, डाटा एंट्री ऑपरेटर तथा अन्य पंचायत स्तरीय कार्मिकों के माध्यम से व्यापक स्तर पर युवाओं का माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित कराया जाए, ताकि अभियान को ग्राम स्तर तक प्रभावी बनाया जा सके।

बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को क्विज़, निबंध लेखन, एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम (ELP), स्वयंसेवी गतिविधियों एवं अन्य विविध अवसरों में भाग लेने का मंच प्राप्त होता है, जिससे उन्हें जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों तक पहुँचने का अवसर मिलता है। इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं तथा अन्य युवा-केंद्रित अवसरों की जानकारी एवं सहभागिता भी पोर्टल के माध्यम से सुलभ होती है।

इसके अतिरिक्त विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग, यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम, युवा संसद, यूथ फेस्टिवल, विकसित भारत वाइब्रेंट विलेज तथा अन्य युवा-केंद्रित कार्यक्रमों सहित मेरा युवा भारत की प्रमुख योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी समिति के सदस्यों के साथ साझा की गई तथा इनके सफल आयोजन में सभी संबंधित विभागों से सक्रिय सहयोग प्रदान करने का अनुरोध किया गया।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सघन पंजीकरण अभियान (01 जुलाई से 15 अगस्त) के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सम्मानित किया जाएगा, जिससे स्वयंसेवकों को अभियान में उत्कृष्ट योगदान हेतु प्रोत्साहन प्राप्त हो सके।

जिलाधिकारी द्वारा मेरा युवा भारत की गतिविधियों, वार्षिक कार्ययोजना तथा सघन पंजीकरण अभियान के प्रभावी एवं सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक सहयोग एवं समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही दिनांक 26 जुलाई को वाइब्रेंट विकसित ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागी देव प्रकाश एवं अन्य स्वयंसेवकों के साथ प्रस्तावित प्रधानमंत्री  की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग हेतु तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी निशांत कुमार चौहान सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

 

 

[horizontal_news]
Right Menu Icon