Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बूथ अध्यक्षों का किया सम्मान, भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

Spread the love

 

 

 

संत कबीर नगर (धनघटा)। मुखलिसपुर स्थित आकाश मैरेज हॉल में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में क्षेत्रीय विधायक गणेश चंद्र चौहान ने बूथ अध्यक्षों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर तक मजबूत संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विधायक गणेश चंद्र चौहान ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की नींव हैं और जनता तथा पार्टी के बीच सबसे मजबूत कड़ी का कार्य करते हैं। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी सक्रियता से जुटने का आह्वान किया।

सम्मेलन में संगठन की रणनीति, बूथ प्रबंधन और जनसंपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, भाजपा जिला महामंत्री गणेश पांडेय, सत्यपाल पाल, हैसर ब्लॉक प्रमुख श्रीमती कालिंदी चौहान, अमर राय, साधु यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष बद्री यादव, संजय बहादुर सिंह राठौर, शैलेन्द्र सिंह राठौर, बुलबुल सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

[horizontal_news]
Right Menu Icon