मोतीपुर बहराइच ।
पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा विभिन्न मामलों में शान्तिभंग के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार व क्षेत्राधिकारी मिहीपुरवा जंग बहादुर यादव के निर्देशन में थानाध्यक्ष बृजानन्द सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा दिन मंगलवार को थाना मोतीपुर बहराइच की पुलिस टीम द्वारा शान्तिभंग के विभिन्न मामलों में सात अभियुक्तों द्वारा आमदा फौजदारी होकर शान्ति व्यवस्था भंग किया जा रहा था। शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अन्तर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने हेतु भेजा गया। अभियुक्त राधेलाल यादव पुत्र बनवारी लाल यादव, रामरुप पुत्र राधेलाल यादव ,बदलू राम यादव पुत्र लक्ष्मण प्रसाद यादव,रामसेवक यादव पुत्र रेखई प्रसाद यादव सभी चांदाझार निवासी थाना मोतीपुर के है अभियुक्त आलोक कुमार पुत्र शैलेन्द्र पासवान नि0 मझाव थाना मोतीपुर जनपद बहराइच,निषाद पुत्र आबिद खान नि0 दरोगापुरवा, मिहींपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच। सादाब पुत्र अनवर नि0 दरोगापुरवा, मिहींपुरवा थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तारी टीम मे उपनिरीक्षक राम अशीष यादव,हेड कॉन्स्टेबल जान मोहम्मद, राम अशीष वर्मा, कांस्टेबल राजकुमार वर्मा,दिनेश वर्मा शामिल रहे



More Stories
खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू आटा, पनीर और तिल के तेल के नमूने लिए
भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु दो चरणों में फील्ड ट्रेनर्स का 06 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन्न।
डीएम व एसपी द्वारा समाधान दिवस पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पहुंचकर सुनी गयी जनता की समस्याएं, सम्बन्धित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश