Saaf Sandesh News

Hindi News, हिन्दी न्यूज़, Latest News In Hindi, Breaking News,Saaf Sandesh,Saaf Sanesh News, Headlines Today (हिंदी समाचार)

ईशान-हार्दिक की धुआंधार फिफ्टी, भारत ने नामीबिया को 93 रन से रौंदा

Spread the love

टी20 विश्व कप में लगातार दूसरी जीत, ग्रुप ए में भारत टॉप पर

 

नई दिल्ली। टी20 विश्व कप में टीम इंडिया ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 93 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए ग्रुप मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए। जवाब में नामीबिया की टीम 18.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई।

209 रन का पहाड़ खड़ा कर भारत ने बनाया दबाव

टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ने तेज शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर नामीबिया के गेंदबाजों की एक नहीं चलने दी। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 209 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

भारतीय गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सके नामीबिया के बल्लेबाज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नामीबिया की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई।

ईटन (13), जेजे स्मिट (0), इरेसमस (18) और क्रुगर (5) जैसे बल्लेबाज जल्दी आउट हो गए। 14 ओवर के बाद नामीबिया का स्कोर 6 विकेट पर 100 रन था। क्रीज पर जैन ग्रीन और रुबेन ट्रंपलमैन मौजूद थे, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट चटकाकर नामीबिया की पारी 116 रन पर समेट दी।

लगातार दूसरी जीत, भारत को मिला टॉप स्थान

इस जीत के साथ भारत ने ग्रुप ए की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। वहीं पाकिस्तान दूसरे स्थान पर खिसक गया। इससे पहले भारत ने अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को हराकर टूर्नामेंट का शानदार आगाज किया था।

अब रविवार को होगा हाई-प्रेशर मुकाबला

भारत का अगला मुकाबला रविवार (15 फरवरी) को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम और हाई-प्रेशर माना जा रहा है।

[horizontal_news]
Right Menu Icon